विदिशा नगर: मंगलवार रात को बेतवा पुल के पास सडक हादसे मे दम्पत्ति घायल,इलाज के दौरान महिला की मौत,बुधवार को हुआ PM,पति इलाजरत
मंगलवार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेतवा नदी के पुल पर एक बाइक से जा रहे दंपति हादसे का शिकार हो गए थे। 55 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को मृतका के शव का पीएम कराया गया। जबकि पति जिला अस्पताल में अभी भी इलाजरत है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।