विदिशा नगर: बुधवार को शमशाबाद थाना के गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने भाई-पिता के साथ SP से की शिकायत,दुराचार की घटना पर छेडछाड दर्ज
शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ स्कूल जाते समय 2 जुलाई को दो युवकों ने जंगल ले जाकर दुराचार किया था। बुधवार को पीड़ित किशोरी ने भाई और पिता के साथ एसपी कार्यालय में शिकायत की। बताया कि शमशाबाद पुलिस ने इस मामले में दुराचार की बजाय छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।