विदिशा नगर: बुधवार को नीमताल के व्यापारी ने कचरा बीनने बाले को रूपय से भरा बैग चुराने केआरोप मे लेकर पहुचे कोतवाली,पुलिस कर रही जांच
गांधीचौक नीमताल पर पूजन सामग्री की दुकान चलाने वाले राकेश सोलंकी बुधवार को कचरा बीनने वाले एक शख्स को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। बैग चुराने के आरोप में पुलिस के हवाले किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। राकेश ने बताया कि उनकी पत्नी के पास रुपए से भरा बैग रखा था। जिसमें गरीब ₹10000 थे जिसे उठाकर यह व्यक्ति भाग रहा था। उसे पकडकर थाने लाए ।