विदिशा नगर: बुधवार को सतपाडा सराय स्कूल के छात्रो ने एग्रीकल्चर विषय देने,प्राचार्य को हटाने की मांग कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर से की
बुधवार दोपहर को सतपाड़ा सारी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने स्कूल में एग्रीकल्चर विषय ना होने पर कई छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ वर्तमान प्राचार्य को हटाए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य की वजह से एग्रीकल्चर विषय स्कूल में नहीं आ पा रहा।