फुलवरिया: एसपी ने फुलवरिया और श्रीपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिए निर्देश
फुलवरिया और श्रीपुर थाना का गुरुवार की शाम 4:00 बजे एसपी विनय तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय गुंडा पंजी अपराध निर्देशिका का उन्होंने अवलोकन किया। वहीं हाजत अभिलेख संधारण लंबित कांडों की समीक्षा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की निष्पादन वाहन जांच अभियान तथा शराबबंदी से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया।