विराटनगर: गेसकान में शादी समारोह में रसमलाई खाने से कई लोग बीमार, प्रशासन में मचा हड़कंप
Viratnagar, Alwar | May 8, 2026
विराटनगर क्षेत्र के गेसकान गांव में एक शादी समारोह के दौरान रसमलाई खाने के बाद विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक लोगों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रभावित लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।