किच्छा नगर पालिका चुनाव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ पर मतदाताओं को वोट न डालने देने की शिकायत पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप एवं पुलिस कर्मियों के बीच गर्मागर्मी हो गई। जिसमें राजेश प्रताप ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद लोगों को मताधिकार का प्रयोग नहीं करने दिया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा मतदाताओं को धमकाने के साथ साथ सरकार के दबाव में कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है।