बरेली: किला थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट
किला थाना क्षेत्र गुलाब नगर में देवर ने भाभी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उसने थाना किला पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दि है। वही मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है मारपीट करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।