बरेली: नवाबगंज में महिला को पीटा, की छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बरेली के देहत क्षेत्र के थाना नवाबगंज के एक गांव में महिला पड़ोसी की दुकान पर मेहमान के लिए नाश्ता लेने गई। इस दौरान हुए विवाद ने दुकान दार ने अपने परिवार के साथ मिलकर महिला को पीटा दिया। इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। गांव की रहने वाली महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया 16 अप्रैल की रात उनके घर में मेहमान आए हुए थे।