बरेली: सुभाषनगर में बच्ची का अपहरण, वीडियो आया सामने
सुभाषनगर में एक बच्ची गायब हो गई। जांच पड़ताल में एक वीडियो सामने आया जिसमें बच्ची को ले जाते एक व्यक्ति कैद हुआ है। थाना पुलिस जब बरामद नहीं कर पाई तो शनिवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर ललिता देवी मंदिर के पास की रहने वाली मुकेश ने अपनी तीन साल की बेटी की गुमशुदगी की थाना सुभाष नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।