अशोक नगर: जिले में सुबह हुई रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस
अशोकनगर जिले में जून के पहले दिन मौसम में बदलाव देखा गया। सोमवार सुबह 8 बजे से जिले के कई इलाकों में लगभग 5 से 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।