नौगढ़: पिपराही गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 लोग घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
पिपराही गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांग राजेंद्र पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया,बीच-बचाव करने आए उनके परिवार के लोगों को भी पीट दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।रविवार शाम 04 बजे पुलिस द्वारा कार्यवाही की बात कही गईं।