चायल: पटेल चौराहे पर डंपर और कार चालक के बीच विवाद, देर तक लगा जाम, राहगीर रहे परेशान
सराय अकिल (कौशाम्बी)। थाना सराय अकिल क्षेत्र के पटेल चौराहे पर बुधवार को डंपर चालक और चार पहिया वाहन चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।