महोबा: पठा तिगैला में बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव, हिट एंड रन में 10 लोग घायल, सीसीटीवी आया सामने
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 बेकाबू स्कॉर्पियो ने 500 मीटर तक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। घटना के बाद चालक भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार जारी है।