हज़ारीबाग: ट्रेजरी घोटाला: सिपाही बना करोड़पति, 15 करोड़ की अवैध निकासी का खुलासा
हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की जांच अब बिहार के गया तक पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिपाही शंभू कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, आलीशान मकान और महंगी गाड़ियां मिली हैं। अन्य आरोपी रजनीश सिंह और धीरेन्द्र के खिलाफ भी जांच जारी है। अब तक 15 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है और 21 खातों को फ्रीज कर 1.60 करोड़ रुपये सु