घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त
सारनी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी जब्त की है।सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 10अगस्त को पाथाखेड़ा से एक बाइक चोरी हो गई थी। बाइक के मालिक ने थाने में चोरी की शिकायत की थी। जिस पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी प्रकाश पवार को गिरफ्तार किया।