घोड़ाडोंगरी: मनकाढाना गांव में चोरी का सामान वापस मांगने गई महिला से 2 लोगों ने की मारपीट
मनकाढाना गांव में चोरी का सामान वापस मांगने गई महिला से 2 लोगों ने मारपीट की। चोपना पुलिस ने घायल महिला का मंगलवार शाम 4.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनकाढाना गांव में चोरी का सामान वापस मांगने गई सावित्री सिलुकर के साथ 2 लोगों ने मारपीट की। मारपीट में घायल हुई महिला ने चोपना थाने में मामले की शिकायत की।