घोड़ाडोंगरी: सारनी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली, एसडीओपी रहे मौजूद
सारनी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में सारनी SDOP रोहन कुमार जैन सहित स्कूली बच्चे एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सारनी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सारनी पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली सारनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।