घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, विधायक गंगा उइके व SDM रहे मौजूद
घोड़ाडोंगरी में मंगलवार को नगर परिषद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके एवं शाहपुर एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह मौजूद रहे। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ के एस उइके ने बताया कि घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई।