पटना ग्रामीण: गांधी सेतु के पिलर नंबर 20 के पास दो ट्रकों की टक्कर, दोनों ट्रक अभी तक नहीं हटे
पटना से गांधी सेतु जाने वाले पिलर नंबर 20 के पास शनिवार की देर रात 18 चक्का दो ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। हालांकि यह घटना कितने बजे की है इस बात की अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों ट्रक के पहिए लॉक हो गए हैं जिसकी वजह से रविवार दोपहर 12:00 तक भी इन दोनों ट्रैक को हटाया नहीं जा सका है।