रफीगंज: रफीगंज रेलवे पुलिस द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई बरात, मां पार्वती एवं भगवान शंकर का विवाह हुआ संपन्न
रफीगंज RPF के द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर शहर के महाराजगंज स्थित रेलवे सुरक्षा बल बैरक के समीप से शिव विवाह लेकर बारात निकाली गई। बरात महदेव घाट पहुंची जहां पूजन हुआ। रविवार संध्या 6:30 में इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि बैरक स्थित भगवान शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसके बाद हवन उपरांत बारात निकाली गयी और शिव विवाह संपन्न हुई।