हाथरस: सिकंदरा राऊ हादसे के मुख्य आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, न्यायालय ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
सिकंदरा राऊ में भोले बाबा के आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें 123 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस के द्वारा इसमें देव प्रकाश मधुकर व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। देर रात दिल्ली से पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर आज हाथरस न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हैं