हाथरस: जनपद हाथरस के सत्संग हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस लेकर पहुंची जिला अस्पताल, कराया गया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस के दर्दनांक सत्संग हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। सत्संग हादसे में 121 लोंगों की मौत के बाद 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।