हाथरस: मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में गृह क्लेश के चलते पति ने गाली-गलौज कर पत्नी के साथ की मारपीट, पत्नी ने थाने में दी शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में ग्रह क्लेश के चलते पति ने अपनी पत्नी को जमकर गाली गलौज देते हुए मारपीट कर दी ! अचानक से हुई गाली गलौज एवं शोर को सुनकर मोहल्ले वासियों की मौके पर भारी भीड़ लग गई! इस मारपीट में पत्नी चोटिल हो गई इसी क्रम में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है!