हाथरस: हाथरस सत्संग हादसे के मुख्य आरोपी सहित अन्य 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रिजर्व पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुन अग्रवाल ने शनिवार 06 जुलाई को खुलासा किया है। हाथरस सत्संग हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर व अन्य दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर बाबा के संगठन के लिए कार्यक्रम व फण्ड इकट्ठा करने का काम करता है।