हाथरस: सत्संग हादसे में 121 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई न्यायिक जांच कमेटी पहुंची रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस
हाथरस के सत्संग हादसे में 2 जुलाई को 121 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्संग हादसे को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच कमेटी का गठन किया था। सत्संग हादसे की जांच करने के लिए न्यायिक जांच कमेटी शनिवार 06 जुलाई को हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन पहुंची है। जांच कमेटी पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ हादसे की जानकारी करेगी ।