कटरा: सैदपुर में शराब के नशे में युवकों का थाने पर हंगामा, पुलिस कार्रवाई में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम पुलिस गश्ति की गाड़ी सैदपुर इलाके से गुजर रही थी।