हाथरस: कोटा रोड नहरोई की तरफ खोंडा हजारी से पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद, भेजे गए जेल
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने कोटा रोड नहरोई की तरफ खोंडा हजारी से तीन शातिर वाहन चोरों को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। तीनों वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। तीनों शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।