राघोपुर: वैशाली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 20 घर जलकर खाक
वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के सैदाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 03 में सोमवार शाम करीब 4 बजे बिजली तार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब 18 से 20 घर जलकर राख हो गए।इस हादसे में घरों में रखे जेवर, नकदी, बर्तन और सालभर का अनाज पूरी तरह नष्ट हो गया। कई परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा