इटावा: बकेवर इलाके में घर के बाहर झाड़ू लगा रही वृद्ध महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के प्रयास का आरोप, हालत गंभीर
Etawah, Etawah | Apr 18, 2026 बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नोधना में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक 65 वर्षीय वृद्धा राममूर्ति को ग्राम प्रधान ने अपने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। परिजनों ने ग्राम प्रधान पर पुरानी रंजिश से जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने और भागने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल मै उपचार जारी।