मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में आरटीओ और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 4 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर धड़ल्ले से हो रहे ओवरलोड वाहनों के संचालक को लेकर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग में संयुक्त कार्रवाई कर। शुक्रवार की शाम 5:00 बजे 4 ओवरलोड ट्रक को पकड़ा। सभी वाहनों को राजगढ़ थाने में खड़ा कराया गया। खान अधिकारी ने बताया कि बीते चार माह में खनन विभाग ने चार करोड़ का राजस्व जमा कराया है।