मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान नशे में युवक ने की अभद्रता, मचाया हंगामा
बताते चले की शुक्रवार की रात 8:00 बजे दीपनगर चौराहे पर पुलिस के चेकिंग के दौरान नशे में धुत एक युवक ने पुलिस से अभद्रता करने के साथ ही हंगामा कर दिया। जब एक व्यक्ति ने उसे मना किया तो उसकी थप्पड़ से पिटाई कर दी। नशे में धुत युवक बीच चौराहे पर घंटे भर हंगामा करता रहा। पुलिस उसे बार-बार समझती रही किंतु उसने एक न सुनी। हंगामा करने वाले युवक को पुलिस थाने लाई।