मड़िहान: कलवारी माफी गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत
मड़िहान मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गाव में शुक्रवार की सुबह तालाब में स्नान करने गए युवक की डूबकर युवक की मौत हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। कलवारी माफी गाव निवासी कृणानंद गोस्वामी पुत्र रामकेश्वर गोस्वामी उम्र 35 वर्ष शुक्रवार की सुबह दोस्तो के साथ स्नान करने गया था जहाँ तालाब में डूबने से मौत हो गई।