मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव के झाड़ियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला एक महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला कुड़ी गांव के एक खेत के झाड़ियो में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सव को उतार कर उसकी पहचान की तो मालूम पड़ा की मृतक का नाम हीरामती उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी उत्तम गौड़ जो की पीडरिया गांव जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने सव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।