बरेली: बरेली में थानेदार पर गंभीर आरोप: जबरन तलाक का दबाव, 5 हजार रुपये लेने और मोबाइल न लौटाने का दावा
बरेली के शाही थाना पुलिस पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवक का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उसे जबरन तलाक देने का दबाव बनाया, करीब 24 घंटे तक थाने में बैठाए रखा और उसके मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में रख लिया। शाही थाना क्षेत्र के दानिश पुत्र साजिद खां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर को पुलिस उसे घर से उठाक