खंडवा नगर: खंडवा: सुक्ता डैम के पास शराब पार्टी में 37 वर्षीय युवक की हत्या, लाश मिली; संदेही दोस्त हिरासत में
खंडवा जिले के बोरगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुक्ता डैम के पास बुधवार सुबह एक 37 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ग्राम आरूद निवासी विशाल (पिता दशरथ डोंगरे) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शराब पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी में हत्या होने की आशंका सामने आई है