सिहोरा: वार्ड नंबर 4 में जमीन के कथित धोखाधड़ी से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, सिहोरा में हड़कंप
नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित एक मोबाइल टावर पर बुधवार को एक महिला के चढ़ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे आसपास जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गया।