बिलग्राम: मटियामऊ गांव के स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, सीओ रवि प्रकाश ने बांटे पुरस्कार
Bilgram, Hardoi | May 22, 2026 हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव स्थित श्री इकराम हुसैन हायर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रवि प्रकाश ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।