भिंड नगर: आंधी-बारिश से बिजली की केबल टूटी, विद्युत आपूर्ति बाधित, किला रोड पर विभाग ने केबल बदलने का कार्य शुरू किया
भिंड में गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश के चलते कई इलाकों में विद्युत केबल टूट गईं, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। इसी क्रम में किला रोड क्षेत्र में भी तेज हवाओं के कारण कई केबल क्षतिग्रस्त हो गईं।स्थिति को देखते हुए विद्युत विभाग ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से नई केबल डालने और क्षतिग्रस्त लाइनों को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है।