नवाबगंज: जीआईसी ऑडिटोरियम में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार करीब 2 बजे जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत ने फीता काटकर किया।