महोबा: कलेक्ट्रेट में 12 जुलाई को होने वाले महाअभियान की तैयारियां तेज, डीएम ने 76.83 लाख पौधरोपण लक्ष्य की की समीक्षा
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 76 लाख 83 हजार 800 पौधे लगाने की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को 12 जुलाई से पहले गड्ढों की खुदाई पूरी करने, बड़े स्थलों पर पौधरोपण, पौधों की सुरक्षा और सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।