सिरसागंज: नगर में ब्राह्मण धर्मशाला के नए निर्माण का हुआ भूमि पूजन, गंगा दशहरा पर शीतल पेय और मिष्ठान का वितरण
फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित पंडित चतुर्भुज महाराज ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को नए निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को शीतल पेय और मिष्ठान का वितरण भी किया गया। सुमन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामादेवी शर्मा ने पूजन की पहली ईट रखी।