प्रतापपुर: मंगल भवन प्रतापपुर में एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक शकुंतला पोर्ते रहीं शामिल
प्रतापपुर के मंगल भवन में शुक्रवार दोपहर 1 बजे एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायक पोर्ते ने सभी शपथ ग्रहण करने वाले साथियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।