कोलायत: बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट, गला पकड़कर बस से उतारा, 30 लोगों के खिलाफ गजनेर थाने में मामला दर्ज
गजनेर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस को रोककर चालक-परिचालक के साथ मारपीट, जातिसूचक गालिया देकर अपमान और राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फलोदी आगार में परिचालक के पद पर कार्यरत प्रकाश कुमार व्यास पुत्र राजेन्द्र कुमार व्यास ने मामला दर्ज करवाया