तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के दुलारपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित, संगठन पर्व पर विचार-विमर्श
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शनिवार को दिन के ग्यारह बजे से आयोजित हुई।जहां पार्टी के संगठन पर्व को लेकर विचार विमर्श किया गया।जिसमें दर्जनों की संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए तमाम लोगों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया।