तेघरा: तेघड़ा थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, थाना अध्यक्ष और अंचल अधिकारी रहे मौजूद
तेघड़ा थाना परिसर में अंचल अधिकारी पूजा कुमारी एवं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें भूमि संबंधी मामले निष्पादित हुए। यह जनता दरबार शनिवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई। जिसमें आधे दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई की गई एवं स्थल का भी निरीक्षण किया गया।