सिविल थाना के महादेवा-पतेरी मार्ग में अनुराग द्विवेदी को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी अहरी टोला निवासी कृष्णा सेन और पतेरी निवासी सौरभ सेन बताए जा रहे है । वाहन को साइड देने को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने अनुराग को गोली मार दी थी । मंगलवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया और पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है।