भोरे: भोरे में नवरात्रि के बाद विजयादशमी पर सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन, मां भगवती पूजा समिति ने किया संचालन
भोरे में बीती रात नवरात्री के उपरांत विजयादशमी के अवसर पर मां भगवती पूजा समिति नवजीवन थाना रोड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन भोरे के प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्ति पारस नाथ सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात कोकोनट ब्रोकर सोनू कुमार द्वारा 21 नारियल तोड़कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।