नावकोठी: नावकोठी में आकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की चौथी आम सभा, दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया
नावकोठी प्रखंड के द्वारिका पैलेस में रविवार को आकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का चौथी आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुन्नी देवी और संचालन कुंदन कुमार ने किया। जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार जिला परामर्शदाता ज्योति कुमारी बीपीएम मनोरंजन कुमार ने इसका दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।