साहिबगंज: जिले के 4 मतदान केंद्रों पर पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए 107 मत, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में आज से चौथे चरण के लिए चार लोकसभा हेतु पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया गया। जहां चार लोकसभा क्रमशः पलामू, लोहरदगा, खूंटी व सिंहभूम के लिए जिला नियंत्रण कक्ष परिसर, विकास भवन के ऊपरी तल्ला, जिला पंचायत शाखा एवं जैप 9 परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया। उधर सभी मतदान केंद्रों का उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया